जहूरबाद आ जाए- ओपी राजभर
ओपी राजभर ने आगे कहा, "योगी आदित्यनाथ जी ने उनकी चुनौती स्वीकार कर ली है, इसलिए अखिलेश यादव को आगे आकर उनके खिलाफ नामांकन दाखिल करना चाहिए। अगर वे अयोध्या से चुनाव लड़ने से डरते हैं, तो वे जहूराबाद आ जाएं। तब अखिलेश जी को एनडीए गठबंधन की ताकत और अपनी स्थिति का पता चल जाएगा।"
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी की दी थी चुनौती
अखिलेश यादव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी थी कि वे 2027 का उत्तर प्रदेश चुनाव अयोध्या से लड़ें, जो सालों से बीजेपी की मंदिर राजनीति का केंद्र रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कहा था, "जब से हमने अपने उम्मीदवार का ऐलान किया है, बीजेपी लगातार सर्वे करवा रही है और हर सर्वे में पीछे रह रही है। अब सुनने में आ रहा है कि उन्हें अयोध्या के लिए कोई नया उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। अगर बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री को इतना ही भरोसा है, तो उन्हें खुद अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहिए और इसे साबित करना चाहिए।"
सीएम योगी ने चुनौती स्वीकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने अखिलेश यादव की चुनौती स्वीकार की। योगी ने कहा कि बीजेपी के लिए अयोध्या एक पवित्र स्थान है, न कि सिर्फ लड़ाई का मैदान। सीएम ने कहा, "समाजवादी पार्टी घबरा गई है। उन्हें (यादव को) न तो राज्य में हो रहा विकास दिखाई देता है और न ही उसे पहचानने की क्षमता है। वे मुझे अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हैं। मैं आपको अयोध्या से अपना नामांकन दाखिल करने की चुनौती देता हूं और मैं भी वहीं से चुनाव लड़ूंगा। आइए, एक बार अपनी किस्मत आजमाते हैं। अपने समर्थकों के जरिये क्यों लड़ना? मुकाबला आमने-सामने का होना चाहिए।"



