TOP STORIES

14 रन से हराकर सीरीज़ में 2-1 की बढ़त बना ली है भारत

Sport Naman Varma 11 October 2026

भारत ने वेस्टइंडीज़ को 14 रन से हराकर सीरीज़ में 2-1 की बढ़त बना ली है ;अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने तारीफ़ जीती।

14 रन से हराकर सीरीज़ में 2-1 की बढ़त बना ली है भारत

रविवार को खेले गए मैच में भारतीय टीम ने इंदौर में होल्कर स्टेडियम में खेली जा रही पाँच मैचों की टी-20 सीरीज़ का तीसरा मैच जीत लिया जहाँ भारत ने वेस्टइंडीज़ को 14 रन से हराकर सीरीज़ में 2-1 की बढ़त बना ली।अभिषेक शर्मा के बल्लेबाज़ी और अर्शदीप सिंह के घातक गेंदबाज़ी के कारण भारत ने यह जीत हासिल की।

टॉस हारने के बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कुल 20 ओवर में 223 रन बनाए।भारत के स्टार बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 69 रन बनाए जिसमें चार चौके और पाँच छक्के शामिल थे। अभिषेक के अलावा भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन ने 18 गेंदों में 37 रन बनाए।
हालाँकि भारतीय टीम के मध्यक्रम ने बल्लेबाज़ी में ज़्यादा साझेदारी नहीं की जिसकी वजह से वे 20 ओवर में 223 रन बनाकर ऑल आउट हो गए।

वेस्टइंडीज़ की टीम को 224 रनों का लक्ष्य दिया गया था जिसका पीछा करते हुए उनके गेंदबाज़ों के सामने भारत के गेंदबाज़ों ने मुश्किलें पैदा कर दीं और उन्होंने अपने 20 ओवर में 209 रन

You might also like!

Leave a Comment