TOP STORIES

हर जुबान पर चल रहा ‘छलरे-छलरे’ वाल गाना

Entertainment Anu Yadav 12 October 2026

‘छलरे-छलरे’वाला गाना क्यों बने लोगों की पसंद? समझिए वायरल ट्रेंड के पीछे की खासियत

हर जुबान पर चल रहा ‘छलरे-छलरे’ वाल गाना

इन गानों के वायरल होने की वजह क्या है?

इन दोनों गानों की लोकप्रियता के पीछे कई वजहें हैं। पहली, इनकी धुन आसानी से याद हो जाती है। दूसरी, इनके गाने का अंदाज लोगों को पसंद आता है। तीसरी, सोशल मीडिया पर जब कोई गाना ट्रेंड करने लगता है, तो दूसरे लोग भी उस पर वीडियो बनाने लगते हैं। इस गाने की सादगी और बोल इसके वायरल होने के पीछे का बड़ा कारण है।

'छलरे-छलरे’वाला गाना​ ने कैसे जीता लोगों का दिल?

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल चल रहा पाकिस्तानी फॉक का यह मशहूर गाना छलरे - छलरे वाल लोगो की जुबान पर चढ़ चुका है। पाकिस्तानी सिंगर शेन्जी सेबल की आवाज में यह गाना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है । सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे इंस्टाग्राम और यूटुब पर लोगो द्वारा "छलरे - छलरे वाल " गाने पर reels का ट्रेंड जारी है। 

पाकिस्तानी गाना " छलरे - छलरे वाल " के बोल  सरायिकी फॉक  में आते है। सएयकरी फॉक के गाने पाकिस्तान के पंजाब वाले इलाके से जोड़ता है। सरायिकी फॉक  गीत को बहुत से गायकर ने अपनी आवाज में इससे लोगो तक पहुंचाया है जिसमें से मुहम्मद हुसैन बंदियालवी का नाम बहुत मशहूर है । स्वर्गीय शफाउल्लाह खान रोखरी ने भी इसे ज़्यादा लोगों तक पहुंचाने और लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई।इस गाने के वायरल होते ही लोगों ने इसकी धुन को 1994 में रिलीज़ हुई  बॉलीवुड फिल्म " मोहरा" के गाने " न कजरे की धार " से मिलता हुआ  बताया । 

इस गाने की बढ़ती लोकप्रियता और जानी पहचानी धुन दो देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध को बनाए रखती है। भारत और पाकिस्तान के भाषा व प्रस्तुति शैली में अंतर होने के बावजूद एक धुन श्रोताओं के बीच जुड़ाव महसूस करती है।

You might also like!

Leave a Comment